May 21, 2026
शव का नहीं हुआ पोस्टमार्टम, मोर्चरी के बाहर दिया धरना, लगाया पुलिस पर आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। बेनीसर व भोजास मार्ग पर कुशाल मेघवाल का शव मिलने के बाद हत्या प्रकरण में अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मृतक के पिता मालाराम मेघवाल, भाई व रिश्तेदार सहित अनेक युवा मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठे है। ये धरनार्थी हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहें है। परिजनों ने अभी तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया है और वे गिरफ्तारी होने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने की बात कह रहें है। मौके पर युवा नेता डॉ. विवेक माचरा, राजेन्द्र नोसरिया, ओमप्रकाश मेघवाल लिखमादेसर, हड़मान बिग्गा, प्रकाश गांधी, चेतन भारतीय, मदन मेघवाल लिखमादेसर सहित अनेक युवा बैठे है। इन युवाओं ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया वहीं सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और परिजनों से समझाईश के साथ वार्ता जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोर्चरी के बाहर जमा है रिश्तेदार व क्षेत्र भर से अनेक युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने मामले में पुलिस पर लगाया लीपापोती का आरोप।