






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे मृतक के पिता व परिजनों से पुलिस की समझौता वार्ता हो गयी है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है व पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर देगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की धर पकड़ में 10 संदिग्धों को पकड़ा गया है। कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गयी है परन्तु पुलिस ने परिजनों को 48 घंटों में मामला सुलझाने का आश्वासन दिया है। सीओ दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों सहित जिले की खास खबरों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आम जन जीवन से जुड़ी हर खबर से रहें अपडेट।



