August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2022। लखासर निवासी 34 वर्षीय कुशाल मेघवाल की हत्या के बाद आरोपी 45 वर्षीय डालूराम की पत्नी 40 वर्षीय गौरादेवी ने आज सुबह हेमासर व बेनिसर के बीच ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या कर ली। मृतका के 70 वर्षीय पिता कानाराम मेघवाल निवासी सेरूणा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मर्ग दर्ज करवाई। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता देवें मृतका गौरादेवी भी मृतक कुशाल मेघवाल की हत्या में आरोपी थी और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।