






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2022। तोलियासर में चल रहें भागवत महोत्सव आज चौथे दिन वेदांताचार्य डॉ धन्नाराम जी महाराज ने कथा में कहा कि भागवत के मंत्र व श्लोक भगवान की लीला का वर्णन ही नहीं वरन जीव के कल्याण का सार भी है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए और भागवत में बिना आमंत्रण के भी शामिल होना चाहिए जिससे जीव का कल्याण हो सके। संगीतमय कथा में भाग लेने बड़ी संख्या में तोलियासर ही नहीं आसपास के गांवो से भी ग्रामीण पहुंच रहें है। मंदिर निर्माण कमेटी के निर्देशन में युवा स्वयंसेवको ने कथा की सभी व्यवस्थाऐं संभाल रखी है।
मातृशक्ति से संसार का सृजन हुआ है, दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक हो समाज- धन्नाराम जी महाराज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृ शक्ति से ही संसार का सृजन हुआ है और इसीलिए वेदों में सवार्धिक सम्मान मातृ शक्ति को ही दिया गया है। ये बात वेदांताचार्य धन्नारामजी महाराज ने गांव तोलियासर में आयोजित बालिका संस्कार शिविर में कही। महाराज ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है। गुरू ने कहा कि बालिकाओं के सवालों का समाधान करते हुए कहा कि प्रति बालिका को शिक्षित होकर दहेज जैसी कुरीति को समाप्त करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। महाराज ने कहा कि शिक्षा ही बालिकाओं का श्रेष्ठ गहना हो तो समाज उच्चता की ओर अग्रसर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जो बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर हो उनकी उच्च शिक्षा के लिए समाज को सहायता की पहल करनी चाहिए। रविवार शाम को आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया व सुसंस्कारित होने की प्ररेणा लेते हुए गुरूजी का आभार प्रकट किया।








