






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। क्षेत्र में अपने भाई व उसके बेटे के साथ मिलकर अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले पति को हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सुरेश कुमार ने बताया कि गांव ठुकरियासर में शारदा देवी पत्नी मघाराम सांसी ने पति के खिलाफ मारपीट की परिवाद दी। जांच के दौरान पति मघाराम, देवर पूर्णाराम, जेठूता दिनेश महिला से मारपीट करने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों से समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माने तो तीनों को 151 में गिरफ्तार कर लिया गया है।



