May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 मई 2022। राजनीति में नैतिकता जरूर होनी चाहिए जिससे समाज को सही आचार की प्ररेणा मिल सकें। जीवन में ज्ञान और आचार दो तत्व जो एक दूसरे से संबंधित है। आचरण अच्छा रखने के लिए ज्ञान होना चाहिए तथा ज्ञान विहीन आचरण और आचरण रहित ज्ञान दोनों में अपार कमियां होगी। ये बात आज तेरापंथ संघ के आचार्य महाश्रमण जी ने लूणकरणसर के गांव ढाणी भोपालाराम में ग्रामीणों व तेरापंथी श्रद्धालुओं से कही। आचार्य ने कहा कि युवा वर्ग जिस प्रोफेशन हो उसका ज्ञान अर्जन करें जिससे वे सफल हो सकें। जो व्यवसाय करें उसे व्यवसाय का ज्ञान हो, भोजन पकाना है तो भोजन पकाने के ज्ञान हो। डॉक्टर है तो डॉक्टरी का ज्ञान हो क्योंकि ज्ञान अपार और अनंत है। जो ज्ञान आपके लिए उपयोगी है वो ज्ञान जानें परंतु धर्म क्षेत्र का ज्ञान सभी को हो जिससे पाप पुण्य को जान सकें और जीवन मे शांति हो सके। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य कुछ बने ना बने अच्छा इंसान जरूर बने। सभा में दिनेश मुनि ने भाषा की सौम्यता धारण करने व बच्चों को संस्कार रूपी संपदा देने की चर्चा की। मुनि ने मोमासर की एक घटना का स्मरण किया व प्रवचन स्थल पर लूणकरणसर, कालू, श्रीडूंगरगढ़ के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य के आगे नतमस्तक हुए व आचार्य ने सभी को आशीर्वाद दिया।

जंगल में हुआ मंगल, आचार्य ने ग्रामीणों को करवाया प्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य महाश्रमण जी ढाणी भोपालाराम 53 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करते हुए पहुंचे। आचार्य ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को प्रतिज्ञा करवाते हुए उसका पालन करने की प्ररेणा दी। आचार्य ने ग्रामीणों से सदैव सद्भाव पूर्ण व्यवहार करने, जीवन में ईमानदारी का पालन करने, मदिरापान सहित सभी व्यसनों से दूर रहने का प्रण करवाया। आचार्य के आगमन से गांव की सरकारी स्कूल में मेले का सा माहौल हो गया और यहां के जनप्रतिनिधि ने आचार्य वंदन कर उनका आभार प्रकट किया।

पारख परिवार को दिया संबल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत मदनलाल पारख के परिवार ने आचार्य दर्शन कर उनकी वदंना की। आचार्य महाश्रमण ने पारख परिवार को संबल देते हुए कहा कि शरीर नश्वर है आत्मा अमर है। आचार्य ने कहा कि सदभावना करें सदकर्म करें जिससे मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकें। यहां जुगलकिशोर पारख, सुरेंद्र पारख, मनोज पारख सहित परिवार की बहन बेटियां सहित उनका परिवार भी उपस्थित रहा। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने भाव गीतिका प्रस्तुत की। प्रधान सावित्री देवी, साहित्यकार श्याम महर्षि, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकता तुलसीराम चौरड़िया ने भाव प्रस्तुत किए। तेरापंथ सभा, अणुव्रत समिति, युवक परिषद से श्रावक शामिल हुए। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष सुनीता डागा, मगनश्री सेठिया, कमल बोथरा, मनोज डागा, महेंद्र मालू, पन्नालाल मालू, चौथमल कोठारी, सोहनलाल ओझा सत्यनारायण स्वामी, करणीसिंह बाना, शुभकरण पारीक, संजय पारीक सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या श्रीडूंगरगढ़ से नागरिक पारख परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य महाश्रमण ने दिया पारख परिवार को संबल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य ने ग्रामीणों को प्रण दिलवा कर शराब सहित व्यसनों से दूर रहने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़, कालू, लूणकरणसर से श्रावक पहुंचे आचार्य दर्शन को।