May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। कस्बे के आड़सर बास से एक 26 वर्षीय युवक बुधवार सुबह 8 बजे से लापता है और युवक की पत्नी ने थाने पहुंच कर अपने पति को ढूंढ लाने की गुहार थानाधिकारी वेदपाल शिवराण से लगाई है। शिवराण ने बताया कि आड़सर बास निवासी सरोजदेवी ने अपने पति 26 वर्षीय राकेश नाई की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे राकेश मजदूरी करने घर से निकला था और अभी तक नहीं लौटा है, सभी रिश्तेदारों के यहां पता कर लिया गया है परंतु राकेश का कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।