May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। लखासर निवासी केशराराम नायक का शव 22 मई रविवार को नेशनल हाइवे पर जोधासर के निकट सड़क पर मिला। परिजनों ने सेरूणा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई और आज मृतक के परिजन व समाज के लोग उपखंड कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने हत्या के मामले का आरोप लगाया है। परिजनों ने मृतक केशराराम को खेत से लेजाने व हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की उच्च अधिकारियों से जांच करवाने, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने, हत्या में प्रयुक्त वाहन जब्त करने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। राजेन्द्र नोसरिया की अगुवाई में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया व मामले की निष्पक्ष जांच नहीं किए जाने पर दलित समाज द्वारा सेरूणा थाने पर महापड़ाव डालने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान रतन लिखमीसर, चेतन भारतीय, धर्माराम नायक, मृतक के पुत्र उदाराम, चोखाराम, परिवारजन उतमाराम, हुकमाराम मौजूद रहें तथा दलित समाज के नागरिक शामिल हुए। बता देवें मृतक की एफआईआर में जांच सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार विश्नोई को दी गई है। सीओ दिनेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अनुसंधान में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय में केसराराम नायक की हत्या बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिक जमा हुए न्याय की मांग की।