May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2023। शिक्षा के मंदिर में लगाया गया धन, राष्ट्रसेवा में योगदान है। ये बात पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांव पूनरासर में भामाशाह मनफूलनाथ सिद्ध द्वारा अपनी माता कृष्णादेवी की पुण्य स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनवाए गए भव्य द्वार के लोकार्पण समारोह में कही। गोदारा ने कहा कि समाजसेवी व भामाशाह परिवारों को आने वाली पीढ़ी के भविष्य निर्माण के लिए धन का सहयोग कर स्कूलों की समस्याओं का हल करना चाहिए जिससे शिक्षा के इन मंदिरों का विकास हो सके। गोदारा ने इस जनहित कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणीय कार्य बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने की। लोकार्पण समारोह में पूनरासर सरपंच प्रकाश नाथ, भाजपा देहात महामंत्री जगदीश पारीक, रामेश्वर नाथ, रेवंतनाथ, बिरबलनाथ, हितेश खीचड़, संजीव बुडानिया, विष्णु सारस्वत, मान नाथ, डालूराम सिंवर, पदमनाथ, यशोदा सिद्ध, जीवणराम पारीक, रविन्द्र बिश्नोई, मुरलीनाथ, गोदुराम जाट, खेताराम हुड्डा, ओमनाथ, मुन्नीनाथ, शिवप्रताप सिद्ध, पंकज सिद्ध, राजू सिद्ध, मालचंद पारीक, आशाराम, रूपाराम नाई, बिशननाथ, अध्यापक गौरीशंकर पारीक, रामेश्वर नाथ, ओमप्रकाश, लालुनाथ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अजीतसिंह मान सहित स्कूल स्टॉफ ने भव्य द्वार के निर्माणकर्ता मनफूलनाथ सिद्ध को शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य ने लोकार्पण समारोह में भाग लेने वाले सभी ग्रामीणों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा सहित मौजिज ग्रामीणों ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भामाशाह परिवार के इस कार्य की सराहना की।