May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाने का रास्ता रोकने की शिकायत देते हुए रास्ता खुलवाने की मांग थानाधिकारी से की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा भी खेतों में आने जाने के रास्ते को गणपतराम मेघवाल ने रोक लिया है और अपने खेत खसरा नम्बर 44 के अंदर से अवैध व अनाधिकृत रूप से रास्ता की भूमि पर खुदाई कर बाड़ बनाकर बंद कर दिया है व रास्ता भूमि पर काश्त कर ली है। ग्रामीणों ने कहा कि आगे के खेतों वाले किसानों को पशुधन ले जाने में, व साधन नहीं लेजा पा रहें है। इससे अनेक किसानों को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इस बाबत 25 मई की शाम को गणपतराम से समझाईश का प्रयास किया। ग्रामीणों ने गणपतराम व उसके परिवार पर बुरी तरह से गाली गलौच करने व एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने थानाधिकारी से कानूनी कार्रवाई कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।