May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ बाजार का मुख्य रास्ता बंदकर व्यापारियों ने टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन कर रहें है। मौके पर भीड़ जमा हो गयी है और मामला पालिका की दादागिरी का बताया जा रहा है। यहां स्थित दुकानदारों का कहना है कि पालिका कर्मी आए और दनादन दुकान की चौकियों से सामान उठाकर ले गए है। दुकानदारों का कहना है कि उनका सामान ना तो सड़क पर था ना ही अतिक्रमण में था। एक दुकानदार ने बताया कि उसका सामान मुख्य गली से दूर यस बैंक के पास वाली गली में रखा था फिर भी कर्मचारी उठा कर ले गए। ऐसे में व्यापारियों का गुस्सा फूटा और वे भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बाजार में टायरों को आग लगा कर उग्र प्रदर्शन कर रहें है। बड़ी संख्या में व्यापारी यहां एकत्र हो गए है और गाड़ियों की कतारें लग गई है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर से। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारी कर रहें है उग्र पर्दशन, लगाई टायरों में आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारियों ने पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवकों ने पालिका पर चौकियों से सामान ले जाने का आरोप लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर जलाएं टायर, उठ रहा है धुंआ।