May 20, 2026
भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन जागरूक हो, आरटीआई के हथियार को समझें, पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2022। भ्रष्टाचार राजस्थान की जड़ों तक यानी छोटे छोटे गांवो तक बुरी तरह से फैल गया है और इस भ्रष्ट तंत्र में आमजन अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है ऐसे में पंजाब में कमीशन खा रहें एक मंत्री को खुद मुख्यमंत्री ने जेल भिजवा कर जैसे जले पर मलहम लगाने का काम किया है। प्रतीत होने लगा है कि आमजन घोटालों, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचारी नेता और अफसरों से बुरी तरह से थक गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को आरटीआई कानून के प्रति जागरूक होना चाहिए जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकें। ये बातें कही मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता समिति की बैठक में बीकानेर जिलाध्यक्ष सुभाष सिद्ध बाना ने। बाना ने कहा कि संगठन का कर्तव्य है कि जनता में जागरूकता का संचार किया जाए। बैठक में शहर अध्यक्ष जगदीश मोदी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की मांग करने का निर्णय लिया। जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़ ने जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। गांधी पार्क में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सचिव ललितसिंह ओड़ ने की व ओड ने पूर्व में लगाई गई जनहित और आरटीआई सूचनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रामचन्द्र कूकना, रामचन्द्र नाई, पवन बुटन, भेरू सोनी, कोजूराम रेगर, बजरंग प्रजापत, नीरज प्रजापत, रामवतार शर्मा, ओमप्रकाश ओड़, किशन सारस्वत, बाबूलाल रेगर, कालूराम राजपुरोहित, रामेश्वरलाल पुरोहित, मांगीलाल प्रजापत, लक्ष्मण मेघवाल आदि सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर के साथ, आस पास की खास खबरों से, आम जनजीवन से जुड़ी हर बड़ी खबर से, रोजगार के समाचारों से, खेत खलिहानों से जुड़ी हर खबर से।