May 20, 2026
“तोलियासर का इतिहास” पुस्तक का लोकार्पण, चर्चा में है ये प्रयास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2022। आज मई महिने का अंतिम रविवार है और बाजार में अवकाश होने के कारण ढेर सारा समय भी है क्षेत्र में हो रही खास चर्चा को जानने के लिए। क्षेत्र के एक ऊर्जावान अंग्रेजी के व्याख्याता ने हाल ही में एक ऐतिहासिक पुस्तक लिखकर लेखन विधा को समृद्ध करने का प्रयास किया है। क्षेत्र के ख्यातनाम साहित्यकारों में भी इस सराहनीय प्रयास की चर्चा है। आप भी इस चर्चित मुद्दे से जुड़ें। अंग्रेजी के व्याख्याता राज सर द्वारा लिखित “तोलियासर का इतिहास” पुस्तक का लोकार्पण तोलियासर में आयोजित ठाकुरजी मंदिर महोत्सव में गुरुवार को आयोजित विशाल जागरण के मंच पर गुरू तुलसारामजी महाराज व योगी भावनाजी महाराज द्वारा किया गया। इस पुस्तक में लेखक ने तोलियासर के 800 सालों के इतिहास को समेटा है और विशेष बात यह है कि सभी तथ्यों के संदर्भ ग्रंथो की जानकारी देकर इसे प्रामाणिकता प्रदान की गई है। आयोजन में उपस्थित सैंकड़ो नागरिकों सहित राजपुरोहित समाज के मौजिज लोग मंच पर उपस्थित रहें व ब्रह्मधाम आसोतरा की तरफ से मनफूल सिंह सहित सभी ने इस प्रयास की सराहना की। पुस्तक के लेखक राज सर ने पुस्तक को संपादित करने वाले जगदीश सिंह, हनुमान सिंह तथा उमाशंकर राजपुरोहित का आभार जताया। लेखक ने इस प्रयास को अपने माता-पिता व गुरूजनों को समर्पित किया। इस दौरान 500 पुस्तकें भेंट दी गई तथा आयोजन में शामिल अतिथियों को पुस्तक देकर सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर के साथ, आस पास की खास खबरों से, आम जनजीवन से जुड़ी हर बड़ी खबर से, रोजगार के समाचारों से, खेत खलिहानों से जुड़ी हर खबर से।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर का इतिहास पुस्तक का लोकार्पण किया मंच से अतिथियों ने, युवा लेखक के प्रयास की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरू तुलसारामजी महाराज ने पुस्तक का अध्ययन किया व असोतरा पीठ की ओर से इसे सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों को पुस्तक भेंट की सम्मान किया गया।