






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2022। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत तहसील इकाई श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिक अधिवेशन आज वीर तेजा धर्मशाला में सपंन्न हुआ। अधिवेशन में तहसील इकाई के चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद की बागडोर हरिराम सहु के हाथों में सौंपी गई है। चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र जाखड़ व चुनाव अधिकारी कोजाराम सियाग के निर्देशन में संगठन के मंत्री पद की जिम्मेदारी दानाराम डेलू को दी गई वहीं सभाध्यक्ष बालाराम मेघवाल, उपसभाध्यक्ष बजरंगलाल पुनिया, उपाध्यक्ष ग्रामीण अजय कांटीवाल, उपाध्यक्ष (शहरी) श्रवणराम सियाग, संगठन मंत्री लालचन्द गोदारा, कोषाध्यक्ष नोरंगलाल जाखड़, प्रवक्ता हेतराम बाना, कार्यकारिणी सदस्य गिरधारीलाल गोदारा, सुमेर सहारण, रामनिवास भुंवाल, नरेंद्र गोदारा, देवीलाल बाना, राकेश डेलू सर्वसहमति से चुने गए। जिला मंत्री शिवशंकर गोदारा ने नव चयनित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अधिवेशन का आयोजन बालाराम मेघवाल की अध्यक्षता में किया गया तथा अधिवेशन में बीकानेर से आए जिला मंत्री शिवशंकर गोदारा, एनएमओपीएस के प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम सियाग, नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़, देवेंद्र राहड़, विजय कुमार ठोलिया का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनलाल गोदारा ने युवा कर्मचारियों से कर्मचारी हित में एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। कोजाराम सियाग ने सभी से सार्वजनिक शिक्षा के हित में संगठन के मंच से सक्रिय होने का आह्वान किया। शिवशंकर गोदारा ने मजबूत व सक्रिय कार्यकारिणी बनाकर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।



