






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2022। गाड़ी और पांच लाख रुपयों की मांग करते हुए एक विवाहिता को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया और महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ललिता पुत्री राधेश्याम ब्राह्मण निवासी कालू बास ने अपने पति अंकित पुत्र निवासी बीदासर हाल मलसीसर, सुजानगढ़ सहित सास मंजू देवी, ससुर निर्मल कुमार, पति के भाई निकित कुमार, ससुर के भाई सत्यनारायण के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2016 में सम्पन्न हुआ व दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए तीन साल पहले पुत्र के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।




