May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2022। कस्बे में सरदारशहर रोड के पास स्थित हनुमान नगर में आबादी क्षेत्र के बीच में मृत पशुओं की चमड़ी व हड्डियां गाड़ियों में भरवाए जाने का गोदाम है। इस गोदाम से यहां के बाशिंदों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिकों ने बताया कि इस गोदाम के कारण बदबू से हाल बेहाल हो गया है। इस परेशानी के चलते नागरिकों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया व इसे हटाने की मांग की है। इस दौरान रामनारायण, गफुर चूनगर, साबीर चूनगर, गजानंद स्वामी, नोरतन पारीक, ओमगर, मोहित सारस्वत सहित अनेक मोहल्लेवासी सम्मिलित रहें।