






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2022। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष पद का बहुप्रतिक्षित चुनाव सोमवार शाम को चार वर्षों बाद संपन्न हुआ और समाज के प्रतिष्ठित विजयराज सेठिया ने अध्यक्ष पद पर 17 मतों से विजय हासिल की। लोकतांत्रिक रूप से हुए चुनावों में 518 कुल मत थे जिनमें वैध मत 513 पड़े और 5 मत अवैध रहे। अध्यक्ष पद के लिए सेठिया को 265 मत मिले व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिजीत पुगलिया को 248 मत मिले और सेठिया 17 मतो से विजयी बने। मुख्य चुनाव अधिकारी फुसराज पुगलिया ने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 के लिए सेठिया का चुनाव किया गया है। इस दौरान संजय खटेड़, भीकमचंद पुगलिया, पन्नालाल पुगलिया, तुलसीराम चौरड़िया, सुमति पारख, मनोज पारख, राजेश बांठिया, भंवरला दुगड़, कमल झाबक, सुरेंद्र सेठिया, लीलाधर बोथरा, तेजकरण डागा, नरेन्द्र डागा, प्रकाश सिंघी, अशोक बैद, पवन बरड़ीया, अशोक झाबक, नारायण गोलछा, प्रदीप मालू, प्रदीप पुगलिया, मोहनलाल गोलछा, सत्यव्रत पुगलिया, विजय बोथरा आदि उपस्थित रहें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेठिया को नियुक्ति पत्र सौंपा गया व श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज के निवासी सहित प्रवासी नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सेठिया ने सभी का आभार प्रकट किया। बता देवें कि सेठिया लगातार सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय है तथा अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दे रहें है। सेठिया ने टाइम्स को बताया कि वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देंगे तथा समाज के सर्वांगीण विकास का पूर्ण प्रयास करेंगे। सेठिया ने सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थ प्रभा के दर्शन भी किए।







