May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2022। युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के भामटसर पहुंचने पर आज श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय राज सेठिया के नेतृत्व में समाज के प्रबुद्धजनों ने आचार्य के दर्शन किए। इस दौरान आचार्य के 23 जून से 25 जून को श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के लिए तैयारियां परवान पर है और आचार्य महाश्रमण व्यवस्था समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष पद पर जतनलाल पारख तथा स्वागत समिति के अध्यक्ष पद पर भीखमचंद पुगलिया व सहयोगी पन्नालाल पुगलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयराज सेठिया सहित सभी प्रबुद्धजनों को आचार्य ने मंगलपाठ सुनाया। बता देवें आचार्य महाश्रमण का प्रवास 23 जून को धोलिया नोहरा, 24 जून रात्रि एवं 25 का प्रवास ऊपरला भवन में रहेगा। साध्वी प्रमुखाजी का प्रवास मालू भवन एवं ओसवाल पंचायत में रहेगा। समाज में आचार्य के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह का संचार हो गया है व जन जन स्वागत की तैयारियों में जुटा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य के दर्शन कर उठाई जिम्मेदारी।