






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2022। ग्रामीण अपनी बिजली पानी की समस्याओं से निजात पाने के लिए नेताओं के साथ विभागों के चक्कर काट रहें है। आज गांव डेलंवा व लोडेरा के ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा के पास पहुंचे व उन्हें साथ लेकर बिजली विभाग पहुंचे। डेलवां व लोडेरा के ग्रामिण अधिकारियों से मिले और डेलवां में ग्रामीणों ने कृषि फीडर दो करने तथा लोडेरा के ग्रामीणों ने लोडेरा फीडर को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। गोदारा ने अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग पर ध्यान देने की बात कही और विभाग के एईएन ने तुरंत तकमिना बनाने के लिए जेईएन को मौके पर भेजा तथा शीघ्र ही कार्य को पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया।





