






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2022। बुधवार सुबह महेश नवमी का पर्व मनाने के लिए माहेश्वरी समाज द्वारा धूमधाम से तैयारियां की जा रही है। घर घर में भगवान महेश की पूजा अर्चना होगी तथा अनेक आयोजन किए जाएंगे। माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि महेशनवमी महोत्सव-2022 के अंतगर्त सुबह 7 बजे माहेश्वरी भवन, कालू बास से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए महेश भवन, बिग्गा बास के प्रांगण तक पहुंच कर समापन होगी। शोभायात्रा के दौरान मनोरम झांकिया सजाई जाएगी। संगठन के युवाओं ने उत्साह पूर्ण तैयारियां आज पूर्ण कर ली गई है। संगठन ने सभी समाज़बन्धुओ से शोभायात्रा में भाग लेने की अपील भी की है। इस बाबत संगठन के अध्यक्ष गयाप्रसाद लखोटिया ने थानाधिकारी सहित प्रशासन को सूचना देते हुए व्यवस्था संबंधी मोर्चा संभालने की मांग भी की है।




