May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में घूम रहे बेसहारा पशु लगातार हादसों को अंजाम दे रहें है। आज सुबह सुबह जब व्यापारी बाजार पहुंचकर अपनी दुकानें जमा रहे थे तभी आवारा दो सांडो ने लड़ते हुए एक बिजली के खंभे को तारों सहित धराशायी कर दिया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ और इधर से गुजरने वाले सभी नागरिकों के मुख से यही निकला कि शुक्र है बच गए! बता देवे कई संगठनों ने प्रशासन से बाजार को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने की मांग कई बार की है। इन पशुओं के द्वारा अनेक महिलाओं व नागरिकों को घायल करने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। व्यापारी भी इस समस्या से परेशान है और चर्चा है कि नगरपालिका द्वारा स्वयं की जिम्मेदारी के कार्य नहीं किए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में आवारा सांडो ने गिराया बिजली का खम्भा।