May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। पांचवीं और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट आज शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला उदयपुर में जारी करेंगे। रिजल्ट जारी करवाने शिक्षा निदेशालय की एक टीम मंगलवार शाम उदयपुर रवाना हो गई थी और आज दोपहर तक रिजल्ट शिक्षा विभाग की ऑफिशियल साइट शाला दर्पण पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि बुधवार सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता देवें आठवीं क्लास के 14.63 लाख और पांचवीं के 14.53 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार एग्जाम दिया था।
पांचवीं में सभी होंगे पास, आठवीं हो सकते है फेल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचवीं क्लास के सभी स्टूडेंट्स पास होने जा रहे हैं, जबकि आठवीं क्लास में इस बार स्टूडेंट्स फेल हो सकते हैं। केंद्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून में संशोधन करते हुए आठवीं क्लास में तय मार्क्स से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देने की व्यवस्था कर दी है।

इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचवीं व आठवीं बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया जाएगा। यहां स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर लिखने के साथ ही मार्कशीट मिल जाएगी।