






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा ही सैनिक बनने की तैयारियों में नहीं जुटें है बल्कि यहां के बालक भी अब बचपन में ही देशसेवा में जाने का जज्बा रखते हुए कड़ी मेहनत का मार्ग चुन कर अपने लिए नए मुकाम रच रहें है। क्षेत्र के गांव जाखासर नया में सुमेराराम सियाग के घर आज खुशियां मनाई जा रही है क्योंकि उनके 15 वर्षीय पुत्र जयपाल सियाग ने जेआरडी सैनिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड में प्रवेश पाकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जयपाल ने जनवरी में सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा दी तथा मार्च में आए परिणाम में सफलता हासिल की। उसके बाद स्कूल के मेडिकल, फिजिकल की प्रवेश परीक्षाएं पास करते हुए आगामी 15 जून को स्कूल में जॉइनिंग लेंगे। उनकी आगे की पढाई का सभी खर्च सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा। जयपाल के बड़े भाई शिवप्रकाश ने बताया कि जयपाल बचपन से ही सैनिक बनने का स्वप्न देखता रहा है और इसके लिए कड़ी मेहनत से जुटा रहा जिससे अब उसे सैनिक बनने के कठिन मार्ग पर चलना है। आज परिवार में खुशी का माहौल है व गांव के अन्य बच्चे भी जयपाल की तरह मेहनत करने की प्ररेणा ले रहें है। गांव भर से ग्रामीण तथा सभी रिश्तेदारों से द्वारा जयपाल व उनके परिवार को बधाईयां मिल रही है।




