May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2022। पुलिस थाने में शिकायत करने वाले एक परिवादी को देख कर आरोपी ने आपा खो दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया परंतु जब आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया कि नवरत्न की परिवाद पर पुलिस जाप्ता उसके साथ बीदासर रोड पर गए तो यहां स्थित एक कारखाने के आगे 42 वर्षीय मनोज सुथार निवासी आडसर बास नवरत्न को देखकर आग बबूला हो गया। जान से मारने की धमकी देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। उसे समझाइश का प्रयास किया और उसके नहीं मानने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।