






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2022। आडसर बास में स्थित वार्ड 29 में लोकदेवता हरिराम जी महाराज के मंदिर में 17 जून को सुबह विशेष ज्योत व पूजन तथा शाम की भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। पुजारी श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून शुक्रवार को बाबा का जन्मोत्सव है जो मन्दिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जागरण में मालाराम शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे तथा अनेक स्थानीय कलाकार भी भजन कीर्तन करेंगे।
खो गया फोन, आप भी करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर निवासी बुजुर्ग गणेशराम पुरोहित का फोन 3 जून को बाजार में कहीं गिर गया और बुजुर्ग ने नागरिकों से सड़क पर कोई फोन मिले तो 9588245105 पर सूचना देवें। गणेशराम ने बताया कि वे 3 जून को सब्जी मंडी से बाजार की ओर आ रहें थे तभी रास्ते में उनका फोन गिर गया था। उन्होंने नागरिकों से फोन मिलने पर सूचना देने की गुजारिश की है।
खो गया पर्स, करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी अस्पताल के पास गोपीचंद कड़वासरा का पर्स खो गया है। उन्होंने बताया की पर्स में उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज रखें थे। गोपीचंद ने नागरिकों से पर्स मिलने पर 9959458382 पर सूचना देने की अपील करते हुए दस्तावेज लौटने की बात कही है।




