May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2022। पीएनबी बैंक के एनपीए कर्जदारों के लिए बैंक से खास खबर आई है। बैंक द्वारा ऋणी ग्राहक जिनके खाते किसी परिस्थिति के कारण खराब हो गए है उनके लिए बैंक ने विशेष छूट अभियान प्रारंभ किया है। श्रीडूंगरगढ़ शाखा के रिकवरी अधिकारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया की ऐसे सभी ग्राहक बैंक मे संपर्क कर के अपने खातों को एक मुक्त्त ऋण अभियान के तहत खाते बंद करवा सकते है। उन्होंने बताया कि दिनांक 17/06/2022 आयोजित होने वाली ऋण मुक्ति शिवर में उच्च अधिकारीयों द्वारा उचित ऋण मुक्त्त समझौते किए जाएंगे। खातेदार इसका लाभ उठाकर आप अपनी नजदीकी शाखा में सम्पर्क कर सकते है। ग्राहक शाखा श्रीडूंगरगढ़, रीड़ी, बिग्गा शाखा प्रबंधक से सम्पर्क कर सकते है।