May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस जाब्ते ने गश्त के दौरान शराब के नशे में आम रास्ते पर आवागमन बाधित करने वाले तीन युवकों को दो अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया। बुधवार रात करीब 9 बजे हेड कांस्टेबल आवड़दान की टीम सरदाशहर रोड पर पहुंची तो यहां 20 वर्षीय युवक अनिल गोस्वामी निवासी कालूबास नशे में मोटरसाइकिल सड़क पर लहरा रहा था। आवागमन बाधित करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यहीं 32 वर्षीय रामकिशन रेगर व 33 वर्षीय दीनदयाल रेगर निवासी बिग्गा बास को भी नशे में मोटरसाइकिल दौड़ाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जमानत पर रिहा करते हुए आइंदा ऐसी हरकत नहीं करने के लिए पाबन्द किया गया।