May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। राजस्थान के बीपीएड धारी बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान चयन बोर्ड ने शरीरिक शिक्षकों के 5546 पदों पर भर्ती निकाली है। बोर्ड ने इस पदों पर भर्ती निकालते हुए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों में से 647 टीएसपी, 4899 पद पर नॉन टीएसपी क्षेत्र से भरे जाने है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जून से 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।