






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2022। क्षेत्र के गांव देराजसर के सरपंच गोमदराम की अगुवाई में ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में श्मशान भूमि के पास एक ट्यूबवेल बनवाने व खुड़ी बास में एक जल होद बनाने की आवश्यकता जताई। इस पर गोदारा ने ग्रामवासियों की मांग पर स्वीकृति देते हुए प्रधान कोटे से शीघ्र कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान रेखाराम लेघा, हड़मानाराम नाई, नेतादास, केसराराम भादू, मुलाराम नाई, भोमाराम लेघा, रतन दास, ज्ञानीराम मेघवाल, सुनील शर्मा, चन्दू राम, नोरंग राम, मांगीलाल शर्मा के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहें। ग्रामीणों ने गोदारा का आभार प्रकट किया।




