






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ के बाजार में आतंक और आक्रोश का माहौल है और व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर क्षेत्र में शांति का माहौल कायम करने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से माहौल आतंक का बन गया है। शुक्रवार सुबह दुकानदार दीनदयाल प्रजापत ने रोजाना की तरह अपनी दुकान खोली और अचानक प्रजापत पर हुए हमले में वह गंभीर घायल हो गए जिससे व्यापारियों में भय घर कर गया है। पारीक ने नकाबपोश आरोपियों के खिलाफ शीघ्र व सख्त कार्रवाई की जाए जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। पारीक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार नकबजनी, लूटपाट, चोरी, मारपीट, चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही है और पुलिस इन पर अंकुश लगाने की कार्रवाई करें जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ सकें।




