August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। युवा जोश का नाम देकर हथियार के साथ फोटो खिंचवाने का शौक युवाओं में आजकल आम है परंतु अब ये ऐसे शौक ऐसे युवाओं को जेल की हवा खिला सकता है। ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है और आज थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने स्टेटस पर पिस्तौल के साथ फोटो लगाने वाले एक युवक को धर दबोचा है। युवक सुभाष देहडू निवासी अजीतसर सरदाशहर हाल निवासी प्रताप बस्ती को गिरफ्तार कर लिया है। शिवराण ने सख्त संदेश देते हुए युवाओं को ऐसे फोटो नहीं लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने किसी के द्वारा हथियार के साथ फोटो लगाने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की भी अपील की है।