May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बादल छाए है और बूंदाबांदी ने मौसम ठंडा कर दिया है। पूरे क्षेत्र में गर्मी से खासी राहत मिली है और मौसम खुशनुमा हो गया है। कस्बे की गलियों में कीचड़ पसर गया है व घरों में सफाइयों का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और जयपुर, अजमेर, सीकर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, करौली, पाली तथा आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा आने की संभावना है। अचानक तेज हवाएं चल सकती है जिसकी अपेक्षित गति 30-50 किलोमीटर होने की संभावना है। बता देवें पूरी रोही में रौनक हो गयी है और हर खेत बाजरा बिजाई का कार्य चल रहा है। किसान परिवार खेती में जुट गए है। हालांकि पालिका कर्मचारी गलियों में सफाई करने और बीते दिन के भरे पानी को निकालने के प्रयास में जुटे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में बाजरा बिजान करते किसान जेठनाथ सिद्ध। (फोटो- देबुनाथ सिद्ध)