May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2022। आज सुबह क्षेत्रवासी उठें तो चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। देर रात करीब 12.30 बजे तेज हवा व गरज के साथ प्रारंभ हुई बरसात सुबह 4 बजे तक लगातार बरस रही थी। कई इलाके बरसात से पानी पानी हो गए है और नागरिक घरों से पानी निकालने में जुटे है।
गौशाला में भरा पानी, गई बछड़ो की जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में स्थित निजी गौशाला में पानी भर गया जिससे तीन बछड़ो की पानी मे डूबने से मौत हो गई है। आस पास के नागरिकों ने बाड़े में कूद कर अन्य गौवंश की रस्सियां खोल कर उनके प्राण बचाए। यहां कई घण्टे पानी में रहने से गौवंश घायल हो गया जिन्हें आग जलाकर तपाया गया।

कस्बे में आफत बना पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हुई लगातार बारिश से मोमासर बास, आडसर बास, बिग्गा बास के कई वार्डों में पानी भर गया है। गलियों व घरों में भरा पानी निकालने में जुटे नागरिकों के लिए बरसात आफत बन गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला प्रांगण में भरा पानी, पडौसी नही देते ध्यान तो हो जाता भारी नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 32 में ढह गई सड़क, आवागमन हुआ बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर भरा है भारी मात्रा में पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास की गलियां जलमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के घरों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास की गलियां जलमग्न, डूबे कई घर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में गौवंश को खोला तो जान बचाने सर से ऊपर चढ़े पानी में भाग छुटे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी अस्पताल के पास जलमग्न हुई गलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में पानी में रहने से घायल हुए गौवंश को तपाया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मीकि बस्ती के वार्ड 4 में पानी भरने से रास्ता बंद हुआ, यहां कई घरों में खासा नुकसान हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 2 बछड़े व एक गाय की पानी मे डूबने से मौत हो गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी नगर में सड़क टूटी और पास ही रखी पट्टियां भी टूट गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार स्कूल के पास भरे पानी को घर से निकालते नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 24 के घरों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाड़े में भरे 5 फिट से ऊपर के पानी में उतर कर पड़ौसियों ने करीब 60 गौवंश के प्राण बचाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में हरिजन श्मशान भूमि में बिजली पोल के साथ गिरे दो पेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल रोड पर घरों में घुसा भारी पानी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 32 में घर मे भरा पानी, घरवाले छत पर चढ़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक सुबह उठे तो चारों ओर पानी ही पानी मिला।

भारी बरसात से जुड़ी क्षेत्र भर की सभी खबरों के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें सभी समाचारों से।