






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देर रात पूरे क्षेत्र में बादल जमकर बरसे। गांव बिग्गा, बिग्गा बास रामसरा, बाडेला, समंदसर, बरजांगसर, जोधासर, हेमासर, बेनिसर, ऊपनी, बाना, रिड़ी, मणकरासर, उदरासर, गुसाईंसर बड़ा, अमृतवासी में भारी बरसात हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि 35 से 40 अंगुल के बीच बरसात हुई है। खेतों में भी निचले भागों में पानी भर गया है। बाना गांव की गली गली में पानी भर गया है। हेमासर गांव जाने का एकमात्र रास्ता भी पानी ने बंद कर दिया है। गांव अमृतवासी में भारी बरसात से बिजली के पोल गिर गए है। बरजांगसर में आबादी क्षेत्र में नीम का पेड़ गिर गया जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उदरासर में जोहड़ में पानी भर गया है। रिड़ी में गलियों में घरों में खूब पानी भरा है। कल्याणसर पुराना में ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
कोई जनप्रतिनिधि तो सुध लेवें, ग्रामीणों की पुकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात से सुबह तक हुई बरसात के चलते गुसाईंसर बड़ा, बिग्गा बास रामसरा की मुख्य गलियां जलमग्न हो गई। गांव की मुख्य चौपाल में पानी भराव होने से आस-पास के घरों में जलभराव हो गया है। ऐसे में ग्रामीण जल निकास करवाने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हर बार बरसात के दिनों में ग्रामीणों का हाल बेहाल हो जाता है। ग्रामीण सभी प्रतिनिधियों से सुध लेने की गुहार कर रहें है।

















