May 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लखासर टोल व घुमचक्कर चौराहे पर लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोमवार को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए 7 जनों के चालान काटे तथा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले 7 जनों के चालान काटे। अन्य सभी नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के चालान काटे गए। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सख्ती का संदेश देते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में लगातार कार्रवाई करने की बात कही है। शिवराण ने बड़ी संख्या में नागरिकों से हेलमेट पहनने के लिए समझाईश भी की। शिवराण ने कहा कि नागरिक दुपहिया वाहन चलाने से पहले हेलमेट पहनने की आदत बनाए क्योंकि अब लगातार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने 12,200 रुपए की चालान राशि वसूल किए।