






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ की दो ओर ग्राम पंचायतों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत गुसांईसर बड़ा व सत्तासर में नए पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने की स्वीकृति जारी की है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने अपनी अनुशंसा पर मुहर लगाने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया है। महिया ने टाइम्स को बताया कि क्षेत्र के गांवों में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को लेकर विधायक द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में दोनों ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में पशु पालकों की ये लंबित मांग पूरी करने के लिए सरकार से बार बार आग्रह किया गया और पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया से मुलाकात कर इसे अंतिम रूप से स्वीकृति देने की मांग की गई थी। सरकार ने ये स्वीकृति जारी कर इन दोनों ग्राम पंचायतों के हजारों पशु पालकों को बड़ी राहत दी है। गुसाईसर बड़ा व सत्तासर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भी पशु उपकेंद्र की स्वीकृति पर क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया।




