August 29, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मरीज जिले की रिपोर्ट में हर दिन आंकड़ा बढ़ा रहें है। क्षेत्र के गांव मोमासर में बीते कल 3 पॉजिटिव के बाद आज कस्बे में संक्रमित रिपोर्ट हुए है। जिले में आज 6 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिनमें श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 13 में 19 वर्षीय युवती तथा वार्ड 25 में एक 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। चिकित्सा विभाग ने इन्हें क्वारेंटाइन रहने के निर्देश दिए है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से सावधानी बरतने की बात कही है।