May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिक सेवा व सहयोग के लिए तत्पर रहते है और आज इसकी बानगी देखने को मिली गांव बाना में। गांव बाना में श्री बांके बिहारी गौशाला में गौसेवा करने वाले कार्मिक पटवारी बंजारे की दो बेटियों के विवाह की चर्चा चारों ओर हो रही है। इस विवाह में ग्रामीण साक्षी ही नहीं बने वरन अपना राशि सहयोग भी दिया। ग्रामवासियों ने एकजुट 61000 रुपयों का संग्रहण किया व दोनों बेटियों के विवाह के लिए पटवारी को सहयोग दिया। दोनों युवतियों ने ग्रामीणों का तिलक कर स्वागत किया और सभी ने ये मायरा राशि सौंपी। बुजुर्गों के निर्देशन में युवाओं ने विवाह की व्यवस्थाएं संभाली और पटवारी को चिंता मुक्त करते हुए अपना सामाजिक दायित्व निभाया। पटवारी बंजारे के पूरे परिवार ने गद्गद भाव से सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच सहित मौजिज ग्रामीण मौजूद रहे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों का तिलक लगा कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने संभाली विवाह की व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ने सामूहिक सहयोग का सराहनीय उदाहरण पेश किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने वस्त्र व नगदी भेंट किए।