






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2022। अग्निपथ योजना पर सेना ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है परन्तु देश भर में इस योजना के विरोध में कई संगठन प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला भी जला रहें है। आज बीकानेर में जिला कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चा बीकानेर ने अग्निपथ सेना भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। मोर्चा सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका व मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने कहा कि इस योजना से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है और देश के युवा इस योजना से आक्रोशित है। मोर्चा ने जिला कलेक्टर मार्फत राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से देश की सुरक्षा एवम् नोजवानो के भविष्य के साथ खिलवाड़ बन्द करने, सेना का मनोबल गिराने की कुचेष्टा नहीं करने की बात कही गई। इस दौरान शिवदान मेघवाल, नवीन चौधरी, एडवोकेट भागीरथ मान, काशीराम मेघवाल, अशोक प्रेमी, कॉमरेड मोहर सिंह पचार, कॉमरेड मूलचन्द खत्री, प्रेम रतन जोशी पट्टू महाराज, भगवान प्रजापति, किशनाराम लील, राधाकिशन ज्याणी तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बीकानेर, प्रेमदास स्वामी, नारायण दास स्वामी, यूनियन जिला सचिव युसुफ कोहरी, नरेन्द्र सिंह राजावत सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।







