May 21, 2026
बॉडी बिल्डर बेटी का रथ पर बैठाकर जुलूस निकाला, पुष्पवर्षा से किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2022। आजकल राज्य भर में महिला पावर के रूप में पहचान बना कर सुर्खियों में छा जाने वाली वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ के ड्राइवर मोहनलाल लंगा की बेटी प्रिया सिंह ने बॉडी बिल्डिंग में देश प्रदेश में नाम रोशन करते हुए राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर के रूप में अपनी पहचान कायम की है। प्रिया सिंह के आज श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर अनेक महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जोशीले युवाओं में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने का जबरदस्त उत्साह नजर आया। प्रिया सिंह के प्रशंसक युवाओं द्वारा उन्हें रथ पर बिठाकर डीजे के साथ पालिका से जुलूस निकाला गया। जुलूस घुमचक्कर से मुख्य मार्ग होते मुख्य बाजार तक पहुंचा और पीली टंकी से बाजार तक महिलाओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई व उनपर पुष्प वर्षा की। जुलूस गांधी पार्क पहुंचा और सभा में बदल गया। यहां कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने गांव की बेटी प्रिया का साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विमल भाटी, आदुराम मेहरा, राजेश शर्मा, लालचंद शर्मा, गौरव टाडा, प्रकाश गांधी, पवन राणावत, संदीप धनकड़, राहुल बारोटिया, ललित मिस्त्री, कुलदीप सिंधी, जितेंद्र मीणा, श्रवण सोनी, ओम राणावत, जीवराज पड़िहार, बाबूलाल कुकणा, ललित ओड, चमन अली सहित प्रिया की माताजी, बहनें व अन्य परिवार जन भी उपस्थित रहें। इस आयोजन की रूपरेखा सुभाष सिद्ध बाना व इमरान खान ने बनाई। सभी ने प्रिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने प्रिया सिंह का स्वागत किया, फूलमालाएं पहनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस के दौरान महिलाओं ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने पहनाई फूल मालाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रिया सिंह को प्रधान पति केशराराम गोदारा ने साफा पहनाया व विमल भाटी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं में नजर आया प्रिया के साथ सेल्फी लेकर बधाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रिया का स्वागत किया।