May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2022। आज सवाईमाधोपुर व दौसा की धरती थर्रा उठी है और 5 सैंकड तक झटके लगते रहें। जिले के बौंली उपखंड पर बुधवार सुबह 9.59 बजे भूकंप के हल्के झटके आने से लोगो में दहशत फैल गई। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.7 थी और इसका केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे था। लोग डर के मारे अपने घरों से निकल कर खुले स्थानों पर आ गए। हालांकि भूकंप के झटकों से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लोगों के पलंग हिलने गे और देखते ही देखते आस पास के घरों से भी लोग बाहर निकल आए। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर भूकंप को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।