May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2022। भाजपा युवा मोर्चा श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल की 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है। देहात अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध ने पार्टी पदाधिकारियों के निर्देशन में कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। सिद्ध ने सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठा पूर्वक पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। महामंत्री पद पर कोटासर के रणवीर सिंह, टेऊ से मुकेश पंवार को नियुक्ति दी। उपाध्यक्ष पद पर बेनीसर के किसनलाल सिंवर, बाना से रामनाथ सिद्ध, जोधासर से जीतू सिंह, मणकरासर से प्रभुराम कुलड़ीया, मंत्री पद पर झंझेऊ से पृथ्वी सिंह, भोजास से नरपत सिंह राजपुरोहित, पूनरासर से उत्तमनाथ ज्याणी, गुसांईसर बड़ा से गौरीशंकर, कोषाध्यक्ष पद पर बीझांसर से रामनिवास कड़वासरा, सोशल मिडिया प्रभारी टेऊ भंवरलाल सारण, आईटी प्रभारी पूनरासर के लालाराम नाई, समंदसर के केवलचंद शर्मा को मिडिया प्रभारी बनाया गया। प्रचार प्रसार मंत्री बेनीसर के रमेश सिद्ध, कार्यालय प्रभारी भोजास भोमाराम मेघवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य लखासर के रणवीर सिंह, पूनरासर के शिवनाथ सिद्ध, बेनीसर के परमेश्वर कुमार, बाना के महेंद्र जाट, लखासर के लालुराम नायक को चुना गया है।