May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2022। एक महिला ने चार जनों के खिलाफ लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए अपने पति व पुत्र के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। कल्याणसर नया निवासी 40 वर्षीय धापू देवी पत्नी गणपतराम मेघवाल ने इसी गांव के भंवरलाल पुत्र तोलाराम, प्रकाश पुत्र रामकरण जाट, श्रवणराम पुत्र मांगीलाल जाट, रामनिवास पुत्र मांगीलाल जाट पर आरोप लगाया। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गुरुवार शाम 7.30 बजे कैम्पर से उतरते ही जातिसूचक गालियां दी व लज्जा भंग करते हुए पति गणपतराम व पुत्र संतोष के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी है। बता देवें इस मामले में परस्पर मुकदमे दर्ज हुए है पुलिस मामले की जांच कर रही है।