May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ मुस्लिम समाज ने कल सुबह होने वाले श्रीडूंगरगढ़ बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। समाज के यूसुफ ने पत्र जारी करते हुए कि उदयपुर की हिंसक घटना की पूरा समाज निंदा करता है व कल 2 जुलाई को श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल व अन्य संगठनों के बंद के आह्वान में मुस्लिम समाज ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ बन्द का पूर्ण समर्थन करते हुए हम सभी दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करते है तथा सर्व समाज से शांति व सौहार्द के साथ पूर्ण बन्द को सफल बनाने की अपील करते है।