May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2022। मौसम विभाग ने बीकानेर व चुरू सहित राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने नागरिकों को तुरंत अलर्ट की सूचना पहुंचाई। आज दोपहर क्षेत्र में मानसून के बादल जमकर बरसे व गांवों की गुवाड़ व गलियों में पानी से भर गई। कहीं दीवार गिर गई, कहीं रास्ते कट गए और किसी किसी खेत में पानी भरने से मूंगफली को नुकसान की आंशका जताई जा रही है। गांव बिग्गा की रोही में मुन्नीनाथ सिद्ध ने बताया कि खेत में जलधारा सी बह निकली जिससे कटाव हुआ व मूंगफली को नुकसान हुआ है। गांव हेमासर, ऊपनी, बाना, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कल्याणसर नया व पुराना में भारी बरसात हुई है। कल्याणसर पुराना में भंवरलाल पुत्र फरसाराम का मकान गिर गया। गांव ऊपनी में ग्रामीणों ने पानी को रोकने के लिए मिट्टी डाली। यहां ग्रामीणों ने सरपंच, प्रधान व विधायक से गांव से पानी निकासी करवाने की मांग भी की है। गांव बिग्गा में की गलियों में पानी भर गया व गांव में 15 से अधिक घरों में पानी घुस गया। उपस्वास्थ्य केन्द्र के आगे बने गौरव पथ के पास बनाए बर्म पानी में बह गए और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। यहां राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। गांव हेमारसर की गुवाड़ भी जलमग्न हो गई है व कई रास्ते पानी ने बंद कर दिए। क्षेत्र के किसान में प्रसन्नता की लहर है व हर खेत में आबादी नजर आने लगी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में भंवरलाल पुत्र फरसाराम का मकान ढह गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा की रोही में जबरदस्त बरसात से खेतों में हुआ कटाव, बही जलधारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में जलमग्न हुई गुवाड़ व गलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में हुआ जलभराव, ग्रामीण परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में जमकर बरसे बादल, गांव में भारी जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में जमकर बरसे बादल, गलियों में पानी ही पानी भर गया। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में ग्रामीण पानी का मार्ग रोकने में जुटे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में जमकर बरसे बादलों ने गांव के गौरव पथ में कटाव किया, राहगीर हो रहें है खासे परेशान।