






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2022। गांव राजेडू के पूर्व सरपंच ने चार जनों के खिलाफ खेत में घुसकर तारबंदी-पट्टियां तोड़ने का आरोप लगाया है। थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व सरपंच श्रवण मदेरणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि गांव बापेऊ की रोही में उसका खेत है तथा गत 30 जून को लिखमीसर उत्तरादा गांव के निवासी हरिराम जाट, ज्ञानाराम जाट, किशनाराम जाट, आसुराम जाट जबरन उसके खेत में घुस आए। आरोपियों ने मेरे खेत की पट्टियां एवं तारबंदी तोड़ दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



