May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। सुबह सुबह आमजन की जेब पर भार बढ़ाने वाली बड़ी खबर आई है। हर घर पर महंगाई की मार पड़ेगी व आज गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए है। गैस कंपनियों ने रसोई गैस के घरेलू कनेक्शन पर प्रति सिलेंडर 50 रुपये बढ़ा दिए है। आज ही से ये नई रेट लागू होगी। गैस एजेंसी संचालकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जून 2022 से घरेलू गैस 14.2 किलोग्राम सिलेण्डर रिफिल पर 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम पर 8 रुपए घटाए गए गए है।