May 21, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। पार्टी की नींव पार्टी के बूथ स्तर के कार्य है और बूथ कार्य अधिकाधिक होंगे तो पार्टी मजबूत होगी। ये बात कही मंडल प्रभारी मदनदास स्वामी ने। स्वामी गांव बिग्गा में आयोजित मोमासर मंडल की बैठक में बोल रहें थे। स्वामी ने पन्ना प्रमुख कार्यों को भी महत्वपूर्ण बताया।
रीति नीति समझाई सारस्वत ने।


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स
। गुरूवार को तीन सत्रों में संपन्न हुई बैठक में देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भाजपा पार्टी के सिद्धांत व पार्टी की रीति नीति की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। सारस्वत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ सभी आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया।
ये रही रूपरेखा।


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गंगाधर स्वामी ने सभी का स्वागत किया। पूर्व मडंल अध्यक्ष विक्रम सिंह सत्तासर ने राजनैतिक प्रस्ताव के रूप में केन्द्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश सरकार की विफलताओं के बारे में ग्रामीण कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ और पूर्व महामंत्री वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण सेवग ने समर्थन किया। महामंत्री नरेश मोट ने सबका आभार प्रगट किया।
ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान मंत्री रूपाराम बावरी, गौरधन तावनियाँ, दलीप पंचारिया, किशोर राजपूत, बृजलाल शर्मा, भवानी तावनियाँ, हंसराज नाथ, सुनील तावनियाँ, खिराजनाथ सिद्ध, संजय नाई, रामलाल नायक, पवन मोट, हरीश मेघवाल सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा मोमासर मंडल की बैठक गुरूवार शाम गांव बिग्गा में संपन्न हुई।