May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। हाइवे पर कुछ देर पहले हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए है। बुलंदशहर यूपी से बीकानेर जा रहें दंपति के साथ दो बच्चे भी थे जो दोनों सुरक्षित है। हाइवे पर सिंघी फार्महाउस के पास अचानक एक गाय सामने आ जाने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल सवार चारों जनें सड़क पर गिर गए। पति सोनू कुमार चोटिल हो गया और पत्नी प्रीति गम्भीर घायल हो गई। प्रीति को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। आपणो गांव सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहुंचाया। सेवादारों ने सोनू कुमार के परिजनों को भी सूचित किया।