






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। बीती रात एक 25 वर्षीय युवती अपने घर से गायब हो गई व उसके परिजनों ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान कर रहें है। आवड़दान ने बताया कि परसों शाम ही मुन्नीराम मोर्य का परिवार भादारा से श्रीडूंगरगढ़ लौट कर आया। परिवार भादरा में ईंट भट्टों पर कार्य करता है। गुरूवार रात परिवार सो रहा था व रात करीब 12 बजे युवती प्रियंका मोर्य घर से गायब हो गई। परिजनों ने युवती को ढूंढ लाने की गुहार पुलिस से लगाई है।



